CWC Meeting: CWC की महत्वपूर्ण बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल-जयराम रमेश-पवन खेड़ा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CWC Meeting
CWC Meeting: नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की एक अहम और विस्तृत बैठक संपन्न हुई। बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस महासचिव संगठन के. सी. वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता व मीडिया प्रभारी जयराम रमेश और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश के ज्वलंत मुद्दों, पार्टी के भावी अभियानों और संगठनात्मक बदलावों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। CWC Meeting

​1. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा: के.सी. वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि CWC बैठक में देश के छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों, विशेष रूप से पेपर लीक और छात्र आंदोलनों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। ​कांग्रेस का मानना है कि हालिया संसद सत्र में विपक्ष ने इन मुद्दों पर सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया है। ​पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘छात्र न्याय’ अभियानों को आगे बढ़ाते हुए देश के करीब 800 छोटे और मध्यम शहरों में इस कार्यक्रम को ले जाने का फैसला किया है।

​साथ ही, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षाविदों, छात्र संगठनों और विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करके 1 महीने के भीतर राज्य स्तर पर शिक्षा सुधार की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।  CWC Meeting

Read Also: जियो प्राइम: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज महंगा होने की चिंता खत्म, जारी रहेगा ₹299 वाला प्लान

2. ​’चंदा चोरी’ के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान: अयोध्या राम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के नाम पर चंदा एकत्र करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है।​वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाले लोग अब बेनकाब हो चुके हैं। CWC Meeting

​कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को अब ‘चंदा चोरी’ के नाम से जनता के बीच लेकर जाएगी। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCCs) को ब्लॉक, गांव और चौपाल स्तर तक प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं

3. ‘संगठन सृजन अभियान’ और सांगठनिक मजबूती: वर्ष 2026-27 को कांग्रेस संगठन के सुदृढ़ीकरण का वर्ष मान रही है। संगठन महासचिव ने पार्टी के आंतरिक बदलावों का आंकड़ा साझा किया:

  • -देश में 74% जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) और 66% ब्लॉक कमेटियों का गठन पूरा कर लिया गया है ।
  • ​-जमीनी स्तर पर अब तक 15 लाख 58 हजार से अधिक सत्यापित कार्यकर्ताओं और BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति की जा चुकी है।
  • -31 अक्टूबर तक ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत बूथ से लेकर राज्य स्तर तक की सभी इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। CWC Meeting
4.मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर पीएम से माफी की मांग: ​वही उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुई घटनाओं और भाजपा नेताओं की टिप्पणियों की CWC ने कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा और RSS की मानसिकता में दलित और वंचित समाज के प्रति भेदभाव झलकता है। पार्टी ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक और सीधे तौर पर माफी मांगने की मांग की है। CWC Meeting

Read Also: केरलम में लोकभवन के पास अचानक बेहोश हुआ राहगीर, राज्यपाल आर्लेकर ने की मदद

5.​चीन घुसपैठ और विदेशी नीति पर हमला: वही अरुणाचल प्रदेश में चीन के निर्माण कार्यों और चीनी घुसपैठ की खबरों पर भी बैठक में चिंता व्यक्त की गई। जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को “समर्पण की नीति” (Surrender Policy) करार दिया है। ​पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की चुप्पी देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए चिंताजनक है। CWC Meeting

​6.परिसीमन (Delimitation) पर स्टैंड स्पष्ट: ​परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपना रुख साफ करते हुए 543 लोकसभा सीटों की सीमा को फ्रीज करने और इसके साथ ही महिलाओं के लिए 1/3 (33%) आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की है। वही तमिलनाडु विधानसभा द्वारा इस विषय में पारित प्रस्ताव का कांग्रेस ने पूरी तरह समर्थन किया है।

जाहिर है ​कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस ने अपने सांगठनिक पुनर्गठन के साथ-साथ आने वाले दिनों में छात्र मुद्दों, ‘चंदा चोरी’ और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन का खाका तैयार कर लिया है। CWC Meeting

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *