ब्राजील में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान ,विदेश यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे पीएम

PM Modi: ब्राजील के बाद, पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे है। यह लगभग तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नामीबिया की पहली आधिकारिक यात्रा है। नामीबिया की राजधानी विंडहोक में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ।यहां पीएम मोदी राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नामीबिया की संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की नामीबिया यात्रा बेहद महत्त्वपूर्ण है।दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट गेटवे के लिए एकीकृत सिस्टम को लागू करने के लिए एक टेक डील पर हस्ताक्षर होना है। यह कदम दोनों देशों के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करेगा। नामीबिया, जो हीरा, यूरेनियम और अन्य खनिजों से समृद्ध है, भारत के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है।

Read also-महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासत, संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी को मारा थप्पड़

ब्राजील से नामीबिया पहुंचे पीएम मोदी ने इनसे पहले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद  ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, और डिजिटल परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए है। इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें भारत-ब्राजील द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए दिया गया।

Read also-PM मोदी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए नामीबिया पहुंचे

पीएम मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की उपलब्धि करार देते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।” यह विदेशी सरकार द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।फिलहाल नामीबिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी इससे पहले, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो अर्जेंटीना और ब्राजील की यात्रा कर चुके हैं। और इसी के साथ पीएम मोदी की 5 देशों की यात्रा का यह पड़ाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *