PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित ने सुनाया फ्लाइट का खौफनाक मंजर, बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था

PM

PM नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की, स्मित ने बताया कि हमले के वक्त वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे और उनके मन में यात्रियों की जान बचाने की बात थी….

News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की और उनके साहस, सूझबूझ और मुश्किल हालात में लिए गए फैसलों की तारीफ की। बातचीत के दौरान स्मित काफी भावुक हो गए। उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि जब वह मुश्किल में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और फ्लाइट में हुए हमले के दौरान भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में यही था कि वह किसी यात्री को मरने नहीं दे सकते।

Read Also-PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- यूक्रेन संकट के समाधान के लिए उनके पास अच्छे आइडिया

कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया कि हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और एक वक्त वह नीचे गिर गए थे। लेकिन उन्हें पता था कि अगर वह उठे नहीं तो उनकी जान जा सकती है। उन्होंने खुद को संभाला और कॉकपिट तक पहुंचने की कोशिश की। स्मित के मुताबिक, उन्हें पता था कि यह उनकी आखिरी कोशिश हो सकती है। कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद चालक दल और यात्रियों को अंदर आने और स्थिति संभालने का मौका मिला। इस घटना में फ्लाइट सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक में उतारी गई।

Read Also-DELHI में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का बदला नियम, पिंक टिकट की जगह अब चलेगा …

बातचीत में स्मित ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें उनसे बात करने का मौका मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और उनके साहस पर गर्व करता है। उन्होंने स्मित की मां गीता बेन का भी जिक्र किया और कहा कि उनके संस्कारों और भगवद्गीता की सीख ने स्मित को मुश्किल वक्त में मजबूती दी। फ्लाइट में हुई घटना की जांच संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *