तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी को किया गया सम्मानित

तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया गया।संसद के शीतकालीन सत्र में बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किए जाने के दौरान पार्टी सांसदों ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए नारे लगाए।

Read also-राम लला के पुजारियों की छह महीने की ट्रेनिंग की शुरूआत, मंदिर की पूजा पद्धति और परंपरा सिखाई जाएगी

तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। पार्टी नेताओं ने बीजेपी की बड़ी जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना में बीआरएस से सत्ता छीन ली, जहां बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा।बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। आमतौर पर सत्र के दौरान हर हफ्ते ये बैठक होती है।बैठकों में पीएम मोदी सहित पार्टी के नेता संसद के एजेंडे और उसके संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।

( Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *