10-12 फरवरी को फ्रांस दौरे पर होंगे PM मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई समिट की करेंगे सह-अध्यक्षता

PM Modi News

PM Modi News: पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी को फ्रांस जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस का दौरा करेंगे। ये यात्रा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित हो रही है जिसे फ्रांस आयोजित कर रहा है और प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इस एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगे।

Read also-Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर हुआ

वो उस शाम राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा एलीसी पैलेस में सरकार के प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे। रात्रिभोज में तकनीकी क्षेत्र से बड़ी संख्या में सीईओ और शिखर सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित आमंत्रित लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।

Read also-Sports: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ FIFA ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित

उन्होंने कहा, “12 फरवरी को कब्रिस्तान का दौरा करेंगे और वहां वे प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान को श्रद्धांजलि देंगे। दोनों नेता संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे, जो कड़ाश का दौरा करेंगे जो अंतरराष्ट्रीय थर्मल परमाणु प्रायोगिक रिएक्टर का स्थल है…”मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर की साइट कैडराचे का दौरा करेंगे, जिसका भारत भागीदार है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *