कांग्रेस नेता राहुल गांधी आर्मूर में रैली को संबोधित करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना के तीन दिनों की चुनावी यात्रा पर हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे दिल्ली रवाना होने से पहले आर्मूर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।पार्टी सूत्रों ने बताया कि केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की निजामाबाद में भी एक रैली होनी थी लेकिन दिल्ली में अहम बैठक होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया।

राहुल गांधी ने गुरुवार को तेलंगाना में कई चुनावी रैलियों में पीएम मोदी से सवाल किया कि यूपीए सरकार के वक्त तैयार किया गया जाति जनगणना का डाटा अब तक क्यों नहीं सार्वजनिक नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जाति जनगणना पर काम किया जाएगा।तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। राहुल गांधी ने भरोसा जताया है कि तेलंगाना में कांग्रेस की लहर सुनामी की तरह आ रही है।

Read also – इजराइल और यूक्रेन के लिए मदद मुहैया कराना अमेरिकी सुरक्षा के लिए ‘अहम’ है-जो बाइडेन

तेलंगाना में कांग्रेस की ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भूपालपल्ली, पेद्दापल्ली और करीमनगर जिलों में नुक्कड़ सभाओं और सार्वजनिक रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को और तेलंगाना में बीआरएस को हराना है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने की अपील की। राहुल गांधी 18 अक्टूबर से तीन दिन की चुनावी यात्रा पर तेलंगाना में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *