Maha Kumbh: रोहतास में लगा भारी ट्रैफिक जाम, माघ पूर्णिमा से पहले महाकुंभ में गाड़ियां ले जाने पर रोक

Mahakumbh Traffic Jam:

Mahakumbh Traffic Jam: बिहार में रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीलों तक सिर्फ ठहरी हुई गाड़ियां दिखती हैं। एक अनुमान के मुताबिक ये जाम 35 किलोमीटर लंबा है।वजह है महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सड़क मार्ग से जाने का फैसला करना।उधर प्रयागजार में भी गाड़ियों का जाम लगा है। पुलिस का कहना है कि वो ट्रैफिक प्रबंधन की पूरी कोशिश कर रही है। बेशक गाड़ियों की रफ्तार धीमी है, लेकिन बनी हुई है।

Read also-Crime News: फरीदाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज प्रशासन ने बुधवार को मागधी पूर्णिमा के लिए खास ट्रैफिक योजना तैयार की है। इसके साथ ही 13 जनवरी को महाकुंभ में शुरू हुआ कल्पवास खत्म हो जाएगा।मेला मैदान में मंगलवार सुबह से ही गाड़ियां ले जाने पर प्रतिबंध है। यही नियम पूरे शहर के लिए शाम पांच बजे से लागू हो जाएगा।आपातकालीन और जरूरी सामान ले जाने वाली गाड़ियों को रोक के दायरे से बाहर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए मंगलवार को भी तीर्थयात्रियों का आना जारी है।ऐसा माना जाता है कि त्रिवेणी संगम वो स्थान है, जहां पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम होता है। मान्यता है कि इस पावन संगम में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं और मन को शांति मिलती है।श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की है।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाकुंभ में हर दिन औसतन 1.44 करोड़ लोग स्नान कर रहे हैं।13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *