‘मन की बात’ में PM मोदी बोले- 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे के अपमान से देश हुआ दुखी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ।

हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।

मोदी ने कहा कि जब मैं ‘मन की बात’ करता हूं तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं।

हमारी छोटी-छोटी बातें जो एक-दूसरे को कुछ सिखा जाए, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव जो जी-भर के जीने की प्रेरणा बन जाए बस यही तो है ‘मन की बात‘।

Also Read ई- काॅमर्स कंपनी Myntra  ने बदला अपना Logo, महिला ने की थी शिकायत

इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को भी करीब-करीब एक साल पूरा हो गया है। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा Vaccination programme भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।

आप जानते हैं और भी ज्यादा गर्व की बात क्या है? हम सबसे बड़े वैक्सीन प्रोग्राम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संकट के समय में भारत, दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि भारत आज दवाओं और वैक्सीन को लेकर सक्षम है, आत्मनिर्भर है। यही सोच आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी है।

भारत के हर हिस्से में हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी। भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

मन की बात में श्रोताओं को क्या पसंद आता है ये आप बेहतर जानते हैं, लेकिन मुझे मन की बात में सबसे अच्छा लगता है कि मुझे बहुत कुछ जानने-सीखने और पढ़ने को मिलता है। एक प्रकार से परोक्ष रूप से आप सबसे जुड़ने का मौका मिलता है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *