अगर हम सत्ता में आए तो पश्चिम बंगाल से घुसपैठ रोक देंगे- Amit Shah

Political News: If we come to power, we will stop infiltration from West Bengal- Amit Shah,

Political News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठ पूरी तरह से रोक दी जाएगी। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा पार पर नए यात्री टर्मिनल और एक कार्गो गेट का उद्घाटन किया।

Read Also: CYCLONE: ओडिशा में चक्रवात तूफान से मचा हाहाकार, सेना ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

इस अवसर पर उन्होंने कहा, जब यात्रा के लिए अवैध रास्ते खुलते हैं तो इससे भारत और बंगाल की शांति को नुकसान पहुंचता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्य के सीनियर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Read Also: गुस्सा, चुप्पी, डर ना करें नजरअंदाज… आपकी एक लापरवाही पड़ सकती है आपके बच्चे पर भारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब अवैध रूप से आवाजाही के रास्ता खुलते हैं वो बंगाल की, भारत की शांति को बहुत क्षति पहुंचाते हैं। मैं आज बंगाल की जनता को कह के जाता हूं 2026 में परिवर्तन कर दीजिए, इस घुसपैठ को पूर्णत: रोककर दम लेंगे। और शांति बंगाल में तभी हो सकती है जब ये घुसपैठ रुक जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *