Delhi Politics: दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज, CM आतिशी पर दर्ज हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

CM Atishi News:

CM Atishi News: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन एवं लोकसेवकों को कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (एएपी) की उम्मीदवार हैं।पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कालकाजी से ‘एएपी’ उम्मीदवार के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है।’

Read also- Haryana News: विदेश कभी मत जाना…अमेरिका में जिस युवक से राहुल गांधी मिले, उसने स्वदेश लौटकर सुनाई आपबीती

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तब की गई जब ‘आप’ उम्मीदवार 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर पहुंची थीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आतिशी को आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों के अनुसार क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया लेकिन उन्होंने एक अधिकारी को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोका।

Read also- ग्रेटर नोएडा में फैली ये कैसी बीमारी? अचानक बीमार पड़े सैकड़ों लोग!

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए आतिशी ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और उनके परिवार के सदस्य खुलेआम ‘‘गुंडागर्दी’’ कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *