Politics: बिहार में नहीं थम रहा BPSC विवाद, पप्पू यादव के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस

Bihar Bpsc Protest: 

Bihar Bpsc Protest:  बिहार पुलिस और निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के समर्थकों के बीच शुक्रवार को तनाव इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। यादव के समर्थकों ने हाल ही में हुई बिहार पीएससी (बीपीएससी) परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर सासाराम में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के समर्थकों ने भी बिहार पीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पटना के एक स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन चलाया।

Read also- Sports: खो-खो विश्व कप में भारत- नेपाल के बीच महामुकाबला, टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी की गई लॉन्च

एक अधिकारी ने बताया कि वे सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और कुछ समय के लिए पटरियों पर बैठ गए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में देरी हुई।जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 13 दिसंबर को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार से आमरण अनशन पर हैं।किशोर का धरना स्थल गर्दनी बाग से बमुश्किल दो किलोमीटर की दूरी पर था, जहां सिविल सेवा के उम्मीदवार करीब दो हफ्ते से 24 घंटे धरना दे रहे हैं।

Read also- Guwahati: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रशासन ने कहा कि गांधी मैदान में आमरण अनशन “अवैध है, क्योंकि ये धरना प्रदर्शन के लिए तय जगह नहीं है।”जिला पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित स्थल पर प्रदर्शन के लिए किशोर और बाकियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने ये भी ऐलान किया कि उसका छात्र संगठन आइसा, समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर दिन में सीएम आवास के सामने प्रदर्शन करेंगे ताकि “नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए मजबूर किया जा सके”।13 दिसंबर को हुई इस परीक्षा में पांच लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *