POLITICS: कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट हैं। वहीं मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के इन आरोपों को ख़ारिज किया और इसे कांग्रेस की हताशा बताया है क्योंकि उनका कोई अस्तित्व नहीं है असम में, इसलिए वो बेबुनियाद आरोप लगा रहें हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर मानहानि का मामला दर्ज कराने की भी बात कही है, वहीं उनकी पत्नी ने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए दस्तावेज़ों को फ़ोटोशॉप बताया है।POLITICS
Read Also-KERLAM: वायनाड जीवन को आसान बनाने के लिए लंबे समय से कर रहा है सड़क का इंतजार
पवन खेड़ा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “हमारे कुछ समर्थकों ने विदेश से बहुत सनसनीखेज़ कुछ काग़ज़ भेजे हैं। ये ऐसे काग़ज़ हैं जो मुझे नहीं लगता कि आज़ाद भारत की राजनीति में इतनी बड़ी बात किसी सिटिंग मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के ख़िलाफ़ सामने आई हो”।”हम ख़ुद हैरान हुए कि क्या ये संभव भी है। हम देखते हैं कि कई लोग आटे में नमक डालते हैं, नमक में आटा वो भी इतनी बेशर्मी से, इतना खुलकर, इतनी निडरता से।POLITICS
जैसे कि उन्हें लगता है कि उन्हें कोई पकड़ ही नहीं सकता।”कांग्रेस के पवन खेड़ा का आरोप है कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा, और मिस्र जैसे देशों के पासपोर्ट है। उन्होंने इसके समर्थन के कुछ दस्तावेज़ों की कॉपी भी दिखाई है। पवन खेड़ा ने कहा, “एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री की पत्नी भारत की नागरिक नहीं हैं। अगर वो भारत की नागरिक हैं और अगर ये पासपोर्ट सही हैं तो यह ग़ैरकानूनी है। ये पासपोर्ट सही हैं या नहीं अमित शाह इसके लिए जांच बैठाएं।”POLITICS
Read Also-डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने बेरूत के एक इलाके में इजराइली हमले की निंदा की
उन्होंने आगे कहा, “पासपोर्ट्स के बारे में जांच आज बैठाएं। ये चुनाव प्रचार छोड़िए। ये लुटेरों की सरकार है असम में और ये फ़रार होने की तैयारी में है। अगर वो चुनाव हारते हैं तो देश छोड़ कर भाग जाएंगे। कौन तीन-तीन पासपोर्ट रखता है? हमें नहीं पता हिमंत के पास कितने पासपोर्ट हैं? हो सकता है उनके पास भी हों।
“पवन खेड़ा ने कहा, “कोई और राजनेता बताइए जो इस तरह की हरकतें करता हो। विदेशों में संपत्तियाँ हैं और तीन पासपोर्ट हैं कैसे और क्यों? क्या आप एक अपराधी हैं कि आपको तीन-तीन पासपोर्ट की ज़रूरत पड़ती है।” इस तरह के संवेदनशील आरोप लगाकर पवन खेड़ा ने अपनी बात खत्म की, लेकिन इसके बाद यह मुद्दा गरमा गया है और इसकी जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि पवन खेड़ा के आरोर सही है या नहीं।POLITICS
