IAS कोचिंग सेंटर हादसे पर गरमाई सियासत, AAP ने की दिल्ली LG को बर्खास्त करने की मांग !

दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर में स्थित RAU’S IAS कोचिंग सेंटर में जलभराव से हुए हादसे में 3 छात्रों की मौत को लेकर AAP सांसद और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली LG को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। इस हादसे पर दिल्ली में सियासी पारा हाई हो गया है। इसके दूसरी ओर BJP नेता दिल्ली सरकार पर हमलावर हैं और इस तरह से सियासी दलों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है।

Read Also: Himachal Pradesh: कुल्लू में बादल फटने से बह गईं पुल और दुकानें, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दु:ख

आपको बता दें, ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित IAS कोचिंग सेंटर में जलभराव से हुए हादसे को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने दिल्ली LG को निशाने पर लिया है और कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बर्बाद करने की साज़िश में लगे हैं Modi और उसका कठपुतली LG ।
???? मंत्रियों ने 28 June को मीटिंग में अधिकारियों को नालों की सफ़ाई और Desilting ना होने के बारे में चेताया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई
???? मंत्रियों के लाख आदेश देने के बाद भी BJP और LG के निर्देश पर अधिकारियों ने मंत्रियों की एक नहीं सुनी।

Read Also: Jharkhand Train Accident: झारखंड रेल हादसे में 2 की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ पार्टी के अन्य सांसदों ने संसद परिसर में भी प्रदर्शन किया और दिल्ली LG को बर्खास्त करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि- LG को बर्खास्त करो ????। AAP सांसद ओल्ड राजेन्द्र नगर में स्थित RAU’S IAS कोचिंग सेंटर में जलभराव से हुए हादसे को लेकर दिल्ली LG को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका आरोप है कि ????AAP सरकार के मंत्रियों के बार-बार निर्देश देने के बावजूद BJP के LG के अधिकारियों ने नहीं की Desilting, जिस कारण से राजेन्द्र नगर की दुर्घटना हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *