Politics: दिल्ली में सियासत तेज, CM आतिशी ने की क्राउड फंडिंग अभियान की शुरूआत

CM Atishi News:

 CM Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया।उन्होंने कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी विधानसभा से आज मैं क्राउड फंडिंग अभियान शुरू कर रही हूं। इस क्राउड फंडिंग अभियान का मकसद 40 लाख रुपये है, जो मुझे अपनी सीट पर चुनाव लड़ने के लिए चाहिए। मैं दिल्ली और देश के लोगों से इस क्राउड फंडिंग अभियान में मेरा साथ देने की अपील करती हूं।”

Read also-UP: फिरोजाबाद में 60 साल से बंद मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, आकर्षण का केंद बना शिव परिवार

उन्होंने कहा, “इस क्राउड फंडिंग अभियान का लिंक atishi.aamaadmiparty.org है।”मुख्यमंत्री ने आगे बताया, “आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई से पैसा दान कर सकते हैं। आप चाहें तो 100 रुपये,1,000 रुपये दान कर सकते हैं या उससे ज्यादा भी दे सकते हैं। लेकिन आपके समर्थन से ही मैं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनाव लड़ूंगी।”दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होंगे और नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

Read also-Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज,घने कोहरे से कई ट्रेन हुई लेट

आतिशी, मुख्यमंत्री, दिल्ली: आज मुझे खुशी है कि मैं अपने चुनाव के लिए जो में कालकाजी विधानसभा से लड़ रही हूं। एक क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत कर रही हूं। इस अभियान का मकसद है जो 40 लाख रूपये मुझे चाहिए अपनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़न के लिए। मेरी आज दिल्ली के लोगों से, देशभर के लोगों से अपील है कि वो सामने आएं और इस क्राउड फंडिंग कैंपेन मेंं मुझे सपोर्ट करें। इस क्राउड फंडिंग कैंपेन कैंपने का लिंक है-atishi.aamaadmiparty.org। आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई से इस पर डोनेट कर सकते हैं। आप चाहे तो 100 रुपये डोनेट करिए। 1000 रुपये करिए या उससे ज्यादा करिए, पर आपके इसी सहयोग से मैं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनाव लड़ूंगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *