महाराष्ट्र में सियासत तेज, भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिया डीजीपी के तबादले का आदेश

Maharashtra Chunav:

Maharashtra Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का तत्काल तबादला करने का निर्देश दिया। ये जानकारी सूत्रों ने दी।सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग को कांग्रेस समेत कई राजनैतिक दलों से शिकायतें मिलीं थीं। इसके बाद ये निर्देश जारी किए गए।

Read also-सावधान! सर्दियों में तेजी से बढ़ता है सर्दी-जुकाम का खतरा, बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव को शुक्ला का प्रभार उनके बाद कैडर के सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया।मुख्य सचिव को डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल बनाने का भी निर्देश दिया गया।हाल में एक रिव्यू मीटिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को निष्पक्ष रहने के आदेश दिए थे।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है।

Read also- दिल्ली में सियासत तेज, छठ पूजा को लेकर घाट पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं CM आतिशी

20 नवंबर को चुनाव-आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से करे ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *