हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद पर सियासत तेज, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया बड़ा बयान

Himachal Politics: 

Sanjauli mosque dispute: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर जांच के बाद शिमला की संजौली मस्जिद में निर्माण अवैध पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले”मैंने सुबह भी कहा था कि अगर निर्माण अवैध पाया जाता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी और इसे गिरा दिया जाएगा।”

Read also-आजादी के बाद से भारत का लोकतंत्र कभी खतरे में नहीं आया- संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

मस्जिद के पास बैरिकेड तोड़ दिए गए – सैकड़ों प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी में जमा हुए और कानून का उल्लंघन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए।कुछ हिंदू समूहों के आह्वान पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही संजौली में एंट्री ली और मस्जिद के पास दूसरा बैरिकेड तोड़ दिया।इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

Read also-सिख समुदाय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सूबे में गरमाई सियासत

मंत्री विक्रमादित्य ने दिया ये संदेश-  मेरा सभी प्रदेशवासियों से ये निवेदन रहेगा कि जो तनावपूर्ण माहौल बना है उसको आगे ना बढ़ाएं। प्रदेश में भाईचारा, प्रदेश में आपसी प्यार होना आवश्यक है। हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कार्य किए हैं।

भारत धर्मनिरपेक्ष देश है- हिमाचल प्रदेश के शिमला में मस्जिद में ‘अवैध’ निर्माण को लेकर प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अधिकारियों को ये निर्देश दिया कि शांति भंग न हो।हिंदू संगठन ये मांग करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं कि मस्जिद की इमारत में बनी तीन मंजिलों को गिरा दिया जाए क्योंकि उनका निर्माण ‘अवैध’ तरीके से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां हर धर्म का सम्मान किया जाता है। संवेदनशील मामलों पर लोगों को भावनात्मक रूप से नहीं बहना चाहिए। हम कानून के मुताबिक काम करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *