दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार

Pollution in Delhi: 

Polluted India: दिल्ली में वायु गुणवत्ता कई दिनों तक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद शुक्रवार यानी की आज 22 नवंबर को मामूली सुधार के साथ भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में शुक्रवार 22 नवंबर की सुबह छह बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 369 दर्ज किया गया। हलांकि कई निगरानी स्टेशन ‘गंभीर’ श्रेणी में रहे।

Read Also: रोज बदल रहा राजधानी का मिजाज, जानें कैसा है आज के मौसम का हाल

शुक्रवार 22 नवंबर को जहांगीरपुरी में 424, वजीरपुर में 412, बवाना में 409 और आनंद विहार और नेहरू नगर में 408 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *