पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ, हजारों लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

MahaKumbh

MahaKumbh : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो चुका है। हजारों लोगों ने सोमवार सुबह-सुबह संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व का समापन होगा।

Read Also: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोले- 23 मार्च से शुरू होगा IPL

बता दें, गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम स्थल पर होने वाले आस्था के इस महा आयोजन में अगले 45 दिनों के दौरान अध्यात्म के अनेक रंग बिखरेंगे। महाकुंभ (MahaKumbh) का ये संस्करण 12 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है।हालांकि संतों का दावा है कि इस आयोजन के लिए खगोलीय परिवर्तन और संयोजन 144 वर्षों के बाद हो रहे हैं जो इस अवसर को और भी ज्यादा शुभ बना रहे हैं।

Read Also: उपराष्ट्रपति बोले- युवाओं के प्रयासों से हमारे संसद सदस्य और प्रतिनिधि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे

सर्दी की ठिठुरन के बावजूद हजारों लोग सुबह से ही संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए एकत्र हुए। महाकुंभ (MahaKumbh) के लिए लाखों लोग पहले ही शहर आ चुके हैं। इस भव्य अवसर के लिए प्रयागराज को पूरी तरह से सजाया गया है और दुनिया भर से संत और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *