महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ में स्नानार्थियों का आंकड़ा 63 करोड़ के पार, स्नान के लिए की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

mahakumbh live update, kumbh mela day 44 photos, Mahashivratri, prayagraj mahakumbh 2025 day 44, 44th day of kumbh mela 2025, mahakumbh 2025 snan time, mahakumbh tent booking, pragraj special train, mahakumbh snan muhrat, mahakumbh akhada, mahakumbh prayagraj weather, makar sankranti

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के 44वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. यहां महाशिवरात्रि की खास तैयारी की गई है. 25 फरवरी को 12 बजे तक 63.36 करोड़ से अधिक लोगों ने  स्नान किया. मंगलवार को भी संगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर भीड़ दिखाई दे रही है. कल पीएम नरेंद्र मोदी महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का समापन करेंगे. आज पूरा मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है.महाकुंभ के दौरान बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।पूरे मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर तैनात किया गया है.

Read also –BJP के शासनकाल में असम का आर्थिक मूल्य दोगुना हो गया…एडवांटेज असम 2.0 समिट में बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को उन स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां पूजा-अर्चना की जाएगी, घाटों पर जहां श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे, ताकि सब कुछ सुचारू रूप से चले। पूर्ण कुंभ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं को उनके आगमन वाले संबंधित क्षेत्रों में स्नान के लिए भेजा जाएगा। वीआईपी यात्रा की व्यवस्था के बारे में कृष्ण ने कहा कि वीआईपी कारों और जरूरी वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को नो-व्हीकल जोन क्षेत्र में नहीं रोका जाएगा।

Read also- ‘डंकी रूट’ से विदेश की यात्रा, पंजाब ट्रैवल एजेंट्स पर एक्शन, 35 एजेंटों के खिलाफ FIR दर्ज

कुंभ मेला डीआइजी वैभव कृष्ण ने कहा कि देखिए कल 26 तारीख को शिवरात्रि का त्योहार है जिसके दृष्टितगत पुलिस डिप्लॉयमेंट किया गया है, सभी शिवालय जहां पे जल चढ़ाया जाएगा, कुंभ मेला क्षेत्र में वहां पर डिप्लॉयमेंट है। यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिए डिप्लॉयमेंट है, स्नान घाटों पर स्नान सकुशल संपन्न हों, उसके लिए डिप्लॉयमेंट लगाया गया है। नो व्हीकल जोन पूरा कुंभ मेला क्षेत्र घोषित किया गया है और जोनल व्यवस्था जो है लगाई गई है जिस जोन से जो श्रद्धालु आएंगे वो उन्हीं घाटों पर उन्हें स्नान करने के लिए डाइवर्ट किया जाएगा और वहीं से सकुशल स्नान कराकर उन्हें रवाना करा जाएगा.Prayagraj Mahakumbh 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *