राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर के पहिये कंक्रीट के नवनिर्मित हेलीपैड पर गड्ढे में फंसे

President Draupadi Murmu, Helicopter stuck,Kerala,Sabarimala temple,President Droupadi Murmu, Helicopter President, president droupadi murmu, kerala, sabrimala, India News in Hindi, Latest India News Updates, राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमला ले जा रहे हेलीकॉप्टर के पहिये बुधवार सुबह यहां प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उतरते समय कंक्रीट के नवनिर्मित हेलीपैड पर गड्ढे में फंस गए।राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना होने के बाद टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों में कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को छोटे-छोटे गड्ढों से धक्के देकर बाहर निकालते हुए दिखाई दिए।हेलीकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद ये गड्ढे बन गए।

Read also- Politics: लोकपाल के 7 BMW कार टेंडर पर गरमाई सियासत, जानिए क्या है पूरा मामला

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम को चुना गया था और इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया। पहले विमान को पंबा के समीप निलक्कल में उतारने की योजना बनायी गयी थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रमदम में उतारने का फैसला किया गया।President Draupadi Murmu

Read also- Delhi Narela Murder : भरोसेमंद ड्राइवर निकला हत्यारा, 5 साल के मासूम का अपहरण कर की हत्या

अधिकारी ने बताया, ‘‘कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था इसलिए जब हेलीकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं संभाल सका और जहां पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए।राष्ट्रपति मुर्मू केरल के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंचीं और आज सुबह पथनमथिट्टा जिले के लिए रवाना हुईं, जहां एक पहाड़ी पर सबरीमला मंदिर स्थित है। मुर्मू प्रमदम से सड़क मार्ग से पंबा जा रही हैं जो सबरीमला की तलहटी में स्थित है।President Draupadi Murmu President Draupadi Murmu President Draupadi Murmu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *