Dehradun: जन्मदिवस पर बच्चों के गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Murmu: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को उस समय भावुक हो उठीं जब दृष्टिबाधित बच्चों के एक ग्रुप ने उनका 67वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके लिए गीत गाए। दृष्टिबाधित बच्चों के एक समूह ने ये जब ये गीत गाए तो राष्ट्रपति भावुक हो गईं। राष्ट्रपति ने देहरादून स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द एंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद विजुअल डिसेबिलिटी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनका गीत सुनकर वो बेहद भावुक हो गईं।

Read also- अहमदाबाद विमान दुर्घटना मृतकों के लिए खिलाड़ियों ने रखा 1 मिनट का मौन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी। वे बहुत ही सुंदरता और दिल से गा रहे थे।”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचीं। उन्होंने शुक्रवार को यहां नव-निर्मित राष्ट्रपति निवास का उद्घाटन किया, जिसे अब ‘राष्ट्रपति निकेतन’ नाम दिया गया है।राष्ट्रपति 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Read also- सात जन्म के बंधन में बंधी अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब, टोबियास जोन्स को बनाया हमसफर

द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति:  छोटे-छोटे बच्चे द्वारा प्रस्तुत मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में हम सब ने उनकी प्रतिभा अभी देखी। मेरी आंखो से तो पानी रुके नहीं रुका ये मुझे लगता है कि गले से नहीं गा रहे थे हृदय से गा रहे थे। जैसे की मां सरस्वती खुद उनके गले में बैठी हैं और वो गा रही हैं। कहा जाता है कि भगवान किसी के अंग शरीर में कम कर देते हैं तो ऐसे अंग ,ऐसे सेंस भर देते हैं कि दूसरों से अलग होता है। उसको एक अलग बना देते हैं।सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से सरकार दिव्यांगजनों सशक्तिकरण और समान भागीदारी के लिए प्रयत्नशील है।भारत का इतिहास संवेदनशीलता एंव समावेशिता के प्रेरक प्रसंगों से भरा पड़ा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *