कार्बी युवा महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती पर यानी पचास वर्ष पूरा करने पर समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह असम के कार्बी आंगलोंग जिले के तारालांगसो में 12 से19 जनवरी तक कार्बी पीपुल्स हॉल, तारालांगसो दीफू में आयोजित किया जाएगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी को कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगी।स्वायत्त परिषद के सदस्य पवन कुमार ने कहा कि यहां कई तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं। आगामी 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनकी गरिमामय उपस्थिति में असम के सभी हिस्सों से हजारों लोग यहां आएंगे। हम सभी उनका यहां स्वागत करेंगे।

Read also -दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – बरतें सावधानी

कार्बी यूथ फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाता है और इसमें असम और देश के दूसरे हिस्सों से हजारों कार्बी युवा संगीत और स्वदेशी आदिवासी खाद्य पदार्थों को एक साथ लाते हैं। एक जनजाति के रूप में कार्बी सबसे विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाली जनजातियों में से एक है। दीफू कार्बी क्लब के कुछ उत्साही युवाओं ने पहली बार दीफू 1974 में यह समारोह शुरू किया गया था, तब से लेकर आज तक ये एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है।

पवन कुमार, स्वायत्त परिषद के सदस्य: यहां कार्बी जो समाज है उनका यहां जो कल्चरल एग्जीबिशन है वो आज से 50 साल पहले शुरू हुआ था और प्रत्येक साल बहुत ही ग्लोरियस तरीके से इसका यहां पालन किया जाता रहा है। इस बार यहां 50 साल पूरा हुआ और स्वर्ण जयंती मनाया जा रहा है।यहां विभिन्न तरीके का रंग-बिरंगा कार्यक्रम है जो सांस्कृतिक प्रदर्शन, पारंपरिक प्रदर्शन है वो सभी को यहां डिस्प्ले किया जा रहा है। अगामी 17 तारीख को हमारे देश के माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी यहां मुख्य अतिथि के रूप में आ रही है। उनके गरिमामय उपस्थिति में हजारों लोग असम के सभी हिस्सों से आ रहे है। हम सभी उनका यहां स्वागत करेंगे।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *