वंदे भारत ट्रेन जैसा अनोखा रेस्टोरेंट, अंदर का नजारा है बेहद ही खास

Vande Bharat Restaurant – वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी लोकप्रिय हो गई हैं ।वंदे भारत ट्रेन की सुविधाएं और सेवाएं लोगों को काफी पंसद आ रही हैं सुविधाओं और सेवाओं को कारण यह ट्रेन लोगों के बीच हिट हो गई हैं । जो यात्री नियमित से रेलवे से यात्रा करते हैं ।आपको बता दे कि गुजरात के सूरत में वंदे भारत की थीम पर एक अनोखा रेस्टोरेंट खुला हैं और इस रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं । ये वीडियो इंस्टाग्राम के यूजर चटोरा अंकित ने इस रेस्टोरेंट का एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में आप देका सकते है कि ये रेस्टोरेंट हू-ब-हु वंदे भारत ट्रेन की कॉपी हैं ।

इंस्टाग्राम यूजर चटोरा अंकिता ने इस रेस्टोरेंट का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में, आप असली ट्रेन के जैसी हू-ब-हू कॉपी देख सकते हैं। पूरा माहौल वंदे भारत एक्सप्रेस जैसा लगता है और यह रेस्टोरेंट खाने के शौकीनों और कुछ अलग अनुभव चाहने वालों के बीच तेजी से मशहूर हो गया है अंदर की साज-सज्जा रंगीन है।जिसमें भारतीय नज़ारों और ट्रेन से जुड़ी सजावट का रचनात्मक इस्तेमाल किया गया है, जिससे एक असली और मनमोहक वातावरण बनता है।वीडियो के मुताबिक, मेन्यू में दुनिया के अलग-अलग इलाकों के तरह-तरह के व्यंजन शामिल हैं।

Read also – बीजेपी का गिफ्ट सिटी में नशाबंदी को हटाने का फैसला दुखद- शक्तिसिंह गोहिल

 

 

आपको 2 तरह के सूप, 7 तरह की चाट, 10 तरह के सलाद, 2 तरह की गार्लिक ब्रेड और 3 तरह के पिज्जा मिलेंगे, वो भी अनलिमिटेड क्वांटिटी में. साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के शौकीनों के लिए भी कुछ ना कुछ तो हैं ही. यहां सॉफ्ट ड्रिंक्स भी अनलिमिटेड हैं और आखिर में मिठाई का भी मस्त इंतजाम है। इतना सबकुछ मिलता है लंच में मात्र 269 रुपये और डिनर में 289 रुपये में।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *