राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 4 दिवसीय केरल यात्रा पर रहेंगी, सबरीमला मंदिर में भी करेंगी दर्शन

Kerala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानी आज से केरल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर में भी जाएंगी और पूजा-अर्चना करेंगी। उनके कार्यालय ने सोमवार को जानकारी दी शेयर की थी। Kerala

Read Also: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के तहत पूरी की रेडिएशन थेरेपी

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर की शाम को केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी। इसके मुताबिक, ‘‘वह 22 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में सम्मिलित होंगी।’’ इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू 4 दिवसीय केरल यात्रा पर रहेंगी। Kerala

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को तिरुवनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी। एक बयान के मुताबिक बाद में वह वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी। Kerala

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक देश की प्रथम नागरिक पलाई स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लैटिनम जयंती समारोह में शामिल होंगी। जारी बयान के मुताबिक, ‘‘24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्णाकुलम के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगी।’’ Kerala

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *