पंजाब में पीएम मोदी की सूरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चिंता जताई

प्रदीप कुमार की रिपोर्ट- पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चिंता ज़ाहिर की है।

इस मामले को लेकर आज पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे कल पंजाब में उनके काफिले में सुरक्षा उल्लंघन का प्रत्यक्ष विवरण प्राप्त किया।राष्ट्रपति ने गंभीर चूक पर चिंता व्यक्त की है।

Read Also सुरक्षा चूक के बाद हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई मंत्रियों ने भावुक अंदाज में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

वहीं उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भी सुरक्षा में चूक के मामले पर पीएम मोदी से बात की है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में दोबारा इस प्रकार की चूक न हो।
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया है।देवेगौड़ा ने कहा कि भारत के शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने इस बात पर भी जोर दिया कि अतीत से सीखने की जरूरत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *