राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और अमित शाह ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

Tribute to Sardar Patel– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति, धनखड़, शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भारत के पहले गृह मंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की जयंती कोे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है….Tribute to Sardar Patel

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि भारत की एकता और समृद्धि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। अमित शाह ने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनैतिक बुद्धिमत्ता और कड़ी मेहनत से पटेल ने उस समय 550 से ज्यादा रियासतों में विभाजित भारत को एक संयुक्त राष्ट्र बनाने के लिए काम किया था।

Read also-बीजेपी AAP की कामयाबी से डरी हुई है- AAP

उन्होंने एक्स पर लिखा, “देश के पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार साहब का राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन और राष्ट्र निर्माण का कार्य हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि और सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं।”

पटेल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। pti

so

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *