प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर सुरक्षा पर अहम बैठक की

Terror Attacks

Terror Attacks : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में एनएसए और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में पीएम को केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें आतंकवाद को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम की भी जानकारी दी गई।पीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की।

Read also-दिल्ली में जल संकट से मचा कोहराम,बांसुरी स्वराज ने जल संकट को लिए AAP को ठहराया जिम्मेदार

पीएम ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया।दो दिनों में चार आतंकी हमलों के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर. आर. स्वैन ने पाकिस्तान शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Read Also: कैसे हो जाती है लू लगने से इंसान की मौत? कहीं ये कारण तो नहीं…

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के किश्तवाड़ में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। 12 जून को डोडा के गंडोह इलाके में आतंकियों ने सर्च पार्टी पर फायरिंग की थी। इसके बाद से डोडा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

बता दें, इससे पहले मंगलवार (11 जून) शाम को भद्रवाह के चत्तरगल्ला दर्रे में हुए आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और स्पेश पुलिस ऑफिसर घायल हो गए थे। मंगलवार देर रात एक और घचना में कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। बुधवार को दूसरे आतंकी को भी मार गिराए जाने के बाद रात भर चली मुठभेड़ खत्म हो गई, लेकिन इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *