प्रधानमंत्री जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, भारत को कॉप-28 में जलवायु वित्त पोषण पर साफ रूपरेखा बनने की उम्मीद

PM MODI GUJRAT VISIT

COP 28 Summit: विनय क्वात्रा, विदेश सचिव: प्रधानमंत्री विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शाम को दुबई जाएंगे। कॉप-28 के अलावा प्रधानमंत्री तीन उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिनमें से दो की सह-मेजबानी भारत से की जा रही है। हमें उम्मीद है कि जलवायु वित्त पर कॉप-28 में साफ रोडमैप पर सहमति होगी।

Read also-बॉलीवुड के शानदार एक्टर रणदीप हुडा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने शादी की तस्वीरें शेयर कर कहा, आज से हम एक हैं

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुबई यात्रा से पहले गुरुवार को कहा कि भारत को दुबई में चल रहे सीओपी-28 में जलवायु वित्त पोषण पर साफ रूपरेखा पर सहमति बनने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री मोदी, विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन और तीन दूसरे उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गुुरुवार शाम दुबई रवाना हो रहे हैं।क्वात्रा ने कहा कि जलवायु कार्रवाई के लिए भारत का दृष्टिकोण इसकी सभ्यता के लोकाचार से गहराई से जुड़ा हुआ है और ये हमारी महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय नीतियों में दिखाई देता है।प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम दुबई से स्वदेश लौट आएंगे। कॉप-28 एक ऐसा सम्मेलन है जिसमें विश्व के नेता, नीति निर्माता, वैज्ञानिक और कार्यकर्ता जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए जमा होते हैं।

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *