आम आदमी पार्टी के संगठन में बदलाव, 105 पदाधिकारियों के नाम घोषित

दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने संगठन में बदलाव करते हुए, लोक सभा अध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष और हर विधानसभा में एक-एक ऑब्जर्वर के नाम की घोषणा की है।


दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। संगठन को पूरी तरह से बदला जा रहा है। इसी को देखते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि बीते चुनाव और को रोना काल काल रोना काल काल में जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक्टिव रहे उन्हें पार्टी में नई जिम्मेदारी दी जा रही है।

Also Read- राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर केंद्र सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरा

पहले चरण में दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सभी लोकसभा के अध्यक्ष सभी जिलों के अध्यक्ष और सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आब्जर्वर के के आब्जर्वर के नाम की घोषणा की है। गोपाल राय ने कहा कि अगले 20 तारीख तक संगठन के पुनर संरचना की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनने के बाद अब आप की नजर नगर निगम पर है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी तीनों निगमों में विपक्ष की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रही है। जाहिर तौर पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नया संगठन आप को कितनी कामयाबी दिलाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *