अमृतसर में 4 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद, 6 लोग गिरफ्तार

Punjab: 4 kg heroin and 2 pistols recovered in Amritsar, 6 people arrested

Punjab: पंजाब (Punjab) पुलिस ने अमृतसर से छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ करने का गुरुवार 25 सितंबर को दावा किया और उनके कब्जे से 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की।

Read Also: Sports News: आईसीसी सुनवाई: सूर्यकुमार को राजनीतिक बयान देने से बचने के लिए कहा गया

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की आपूर्ति में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल (एक ग्लॉक 9 मिमी व एक .30 बोर) बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से शाह नामक पाकिस्तान स्थित अपने आका के संपर्क में थे।  Punjab

Read Also: Bharat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: ‘मेक इन इंडिया 2.0’ पहल उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी

डीजीपी ने कहा कि आरोपी खेमकरन और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे, जिसे पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के माध्यम से भेज रहे थे और इन्हें अमृतसर क्षेत्र में भेजा जाना था। अमृतसर के गेट इस्लामाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *