PUNJAB: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीज महोत्सव में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

PUNJAB:

PUNJAB: घन्नौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा – ‘इतने बड़े जनसमूह में मुझे शक्ति और संस्कृति दिखाई दे रही है। तीज के पवित्र त्यौहार की सभी माताओं और बहनों को बधाई देता हूं। तीज सिर्फ त्यौहार नहीं सुहाग, सौभाग्य, प्यार, श्रद्धा और हमारे सभ्यचारक विरासत का पर्व है’।

‘तीज के साथ मायके की याद, बहनों का मिलन, सहेलियों की हंसी और परिवार के प्यार की मिठास जुड़ी है। आज घन्नौर की पावन धरती पर आकर ऐसा लग रहा है जैसे अपनी बहनों के मायके आया हूं। तीज का यह पर्व हरियाणा और पंजाब की सांझी संस्कृति है जो राज्य की सरहदों से भी बड़ी है। आज आपका भाई नायब अपनी बहनों के बीच कोथली लेकर आया है’।PUNJAB

Read Also-JAMMU & KASHMIR: कश्मीरी पंडितों के लिए बनाई गई ‘जगती’ कॉलोनी में जीना हुआ दुश्वार

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी । यह समाज की सोच को बदलने का राष्ट्रीय संकल्प है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ा रही है। हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने महिलाओं को आगे लाने के लिए अनेक कार्य किए हैं’। हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है । आज महिलाएं उत्पाद बना रही हैं, डिजिटल दुनिया से जुड़ रही हैं और परिवारों को रोजगार देने का मौका पैदा कर रही है।PUNJAB

Read Also-PM MODI: ‘भारत में राजनीतिक स्थिरता है,सुधार हमारी सरकार की प्रतिबद्धता’

आखिर में CM सैनी ने कहा- ‘महिलाओं को किसी के सहारे नहीं बल्कि अपने पैरों पर खड़ा करने की ताकत देना ही असली महिला सशक्तिकरण है। पंजाब ने देश को अन्न, हिम्मत, बलिदान और सरहदों की रक्षा करने वाले वीर दिए हैं। पंजाब के नौजवानों के हाथ में नशा नहीं किताब और हुनर होना चाहिए। नशे की समस्या को छुपाना नहीं इलाज और नई जिंदगी का रास्ता दिखाना है। जब घर की बेटी, पंजाब का नौजवान और पंजाब का किसान आगे बढ़ेगा तभी पंजाब सचमुच में आगे बढ़ेगा’।PUNJAB

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *