Siliguri Corridor: गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो बंगाल सुरक्षित रह सकता है और न ही भारत। इसलिए देश की सीमाओं को मजबूत बनाना बेहद आवश्यक है।
गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो बंगाल सुरक्षित रह सकता है और न ही भारत,इसलिए देश की सीमाओं को मजबूत बनाना बेहद आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कारिडोर की सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत की जा रही है। Siliguri Corridor
Read Also: PUNJAB: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीज महोत्सव में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
बंगाल के सिलीगुड़ी में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने यह बयान दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान राज्य सरकार के साथ मिलकर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा को मजबूत बनाने का काम कर रही है। इसके लिए त्रिकोणीय ग्रिड तैयार हो रहा है। इसके तहत बिहार और बंगाल के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाई जा रही है। Siliguri Corridor
Read Also: JAMMU & KASHMIR: कश्मीरी पंडितों के लिए बनाई गई ‘जगती’ कॉलोनी में जीना हुआ दुश्वार
इस दौरान गृहमंत्री ने पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमला बोला है।गृहमंत्री ने कहा कि बीएसएफ के लिए जमीन मांगी गई थी, लेकिन जमीन नहीं दी गई।
वही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए तुरंत 560 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है।अब भारत-बांग्लादेश खुली सीमा पर घेराबंदी शुरू हो गई है। Siliguri Corridor
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
