पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सिद्धू का विवाद गहराता ही जा रहा है। सिद्धू दिल्ली पहुंचे, लेकिन कुछ भी बोले बिना चुप सोनिया गांधी से बैठक कर बाहर आ गए। 10 जनपथ में सोनिया गांधी और सिद्धू की मुलाकात में पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे। मीटिंग खत्म होने के बाद रावत ने कहा, मैं पंजाब में पार्टी को लेकर अपना नोट सबमिट करने के लिए पार्टी अध्यक्ष के पास आया था। पंजाब कांग्रेस को लेकर उनके फैसले की जानकारी मिलते ही मैं आप सबको बता दूंगा।
सिद्धू इससे पहले 30 जून को दिल्ली आए थे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। वहीं कैप्टन अमरिंदर भी दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। कैप्टन और सोनिया की बैठक से पहले दो बार विशेष समिति के समक्ष भी पेश हो चुके हैं। बीती रात सिद्धू की ताजपोशी की ख़बरें उफान पर रही है, इस पर सजगता जताते हुए कैप्टन खेमे ने नाराजगी भी अंदरखाने जतानी शुरू की। कुछ वक्त पहले सिद्धू के अध्यक्ष बनने की खबर पर सकारात्मक जवाब देते आ रहे प्रभारी हरीश रावत को अब सफाई देनी पड़ रही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

