Bollywood: रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों ने बताया ‘पैसा वसूल’ फिल्म

Bollywood: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” को रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार को दुनिया भर में आयोजित प्रीव्यू स्क्रीनिंग में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। बुधवार को सिनेमाघरों में शो पूरी तरह से भरे हुए थे।वहीं गुरुवार की सुबह अंधेरी में रिलीज के पहले दिन भी फिल्म को देखने देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।फिल्म देखने के लिए दर्शक सुबह सात बजे से ही सिनेमाघरों के बाहर इकट्ठा हो गए थे। कई लोगों ने लगभग चार घंटे लंबी इस फिल्म को “पैसा वसूल” बताया और इसकी जबरदस्त कहानी, दमदार अभिनय और जोरदार एक्शन दृश्यों की तारीफ की। Bollywood:  

Read Also- Bengal Election: बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

सिनेमाघर से बाहर निकलते हुए एक दर्शक ने कहा, “ये पूरी तरह से ‘पैसा वसूल’ है। सुबह सात बजे शुरू होने के बावजूद, लोग आखिर तक यानी करीब 11:30 बजे तक रुके रहे। इतनी लंबी होने के बाद भी, ये फिल्म आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखती है।आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। कई दर्शकों ने ये भी कहा कि भले ही ये फिल्म पिछली फिल्म से ज्यादा लंबी है, लेकिन इसकी कहानी फिर भी दर्शकों को बांधे रखती है।Bollywood: 

Read Also- MP: अग्निकांड की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाएंगे- मुख्यमंत्री मोहन यादव

एक दर्शक ने कहा, “ये फिल्म बहुत बढ़िया है। रणवीर सिंह ने जबरदस्त काम किया है और डायरेक्टर ने भी शानदार काम किया है। ऐसा भी लगता है कि इसका तीसरा हिस्सा भी आ सकता है।”एक और दर्शक ने कहा, “खलनायक की भूमिका बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाई गई थी। कई बार तो मुझे उसके प्रति सहानुभूति भी महसूस हुई।”
कुल मिलाकर, दर्शकों ने फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *