Punjab: पहले चितकारा, अब LPU… 24 घंटे में पंजाब की 2 यूनिवर्सिटी में बवाल, जानिए अब कैसे हैं हालात

Punjab

Punjab: चितकारा में अफवाह से शुरू हुआ विवाद, LPU में कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद प्रदर्शन; दोनों कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई गई

News Desk : पंजाब में 24 घंटे के भीतर दो निजी यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले पटियाला जिले के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया पर दो छात्राओं के लापता होने और मौत से जुड़ी अपुष्ट खबरें फैलीं। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों को गलत बताया। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प की भी जानकारी सामने आई।Punjab

Read Also- West Bengal: पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत, मंत्री ने घटना पर जताया शोक

इसके अगले दिन फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी LPU में छात्रों का विरोध शुरू हुआ। यहां एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोप को लेकर छात्र प्रदर्शन पर उतर आए। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है और मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है। वहीं LPU प्रशासन ने परिसर में ऐसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है और सोशल मीडिया पर फैल रही सूचनाओं को अफवाह बताया है। पुलिस मामले से जुड़े उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।Punjab

Read Also- Delhi News: मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों, चुनाव आयोग पर तंज कस राहुल गांधी ने वोट चोरी…

LPU में प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हुआ। पथराव, वाहनों को नुकसान और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद पुलिस बल बढ़ाया गया और कैंपस में फ्लैग मार्च किया गया। पंजाब पुलिस के मुताबिक LPU में 2,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी हैं। छात्रों को अभिभावकों से सलाह लेकर घर जाने की अनुमति दी गई है, जबकि कैंपस में रहने वाले छात्रों को हॉस्टल या अपने आवास में रहने की सलाह दी गई है।Punjab

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPunjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *