अमन पांडेय : पंजाब में एक नया गैंगवॉर शुरु होने जा रहा है क्योंकि जो सभी साथ थे, अब दुश्मन बन गए हैं। तरन तारन जिले के गोइंदवाल केंद्रीय जेल में गैंगवॉर में दो गैंगस्टर की मौत हो गई है। इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है। जिस गैंग के दो गुर्गों की मौत हुई है, वो जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया के साथ जुड़े थे।
जग्गू भगवानपुरिया कभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई का करीबी हुआ करता था। और गोल्डी बराड़ भी लॉरेंस बिश्रोई गैंग का ही है। इसी कारण अब पंजाब में गैंगवॉर के नए दौर के शुरु होने का खतरा मंडरा रहा है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा कि उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप लेता है। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्रोई इस समय जेल में है, जबकि गोल्डि बराड़ कनाड़ा में बैठा है।
एक बात ये भी है कि गोइंदवाल जेल में जिन दो गुर्गों की मौत हुई है, वो जग्गू के शार्प शूटर थे और सिध्दू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी भी। पिछले साल 29 मई को सिध्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Read also:-जलवायु परिवर्तन का गेहूं की फसल पर नहीं होगा कोई असर, कृषि अधिकारीयों ने लिया जायजा
क्या शुरु होने वाला है नया गैंगवॉर ?
हाईसिक्योरिटी जेल में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो आदमियों की मौत के बाद अब नए गैंगवॉर की आहट भी शुरु हो गई है।
इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है। उसने फेसबुक पर लिखा – जेल में आज जो कुछ भी हुआ है, उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप लेता है। हमारे भाई अंकित सिरसा, कशिश, मामा केटा ने इनको मारा है।
उसने आगे लिखा जग्गू के कहने पर हमारे भाई मनप्रीत को दो दिन पहले बैरक में मारा था। जग्गू ने हमारे साथ दोगलापन किया है। उसने हमारी जानकारी पुलिस को दी थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

