Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार यानी आज 9 फरवरी को विधि के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने ये जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगबीर सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को फोन पर बताया कि प्रिंस राज ने कक्षा के अंदर संदीप कौर पर गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि राज ने कौर की हत्या क्यों की। मामले की जांच जारी है। Punjab News
Read Also: PM मोदी का छात्रों को संदेश! प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनें, क्षमता बढ़ाने में करें इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्र और छात्रा तरनतारन के उस्मा गांव में स्थित विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा शुरू होने से पहले ही राज कक्षा में आया और पिस्तौल से कौर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी हथियार से कक्षा के भीतर ही खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। Punjab News
