Punjab News: विदेश जाने के लिए पंजाब के मोगा में एक लड़की ने अपने पिता की मौत का नाटक करके फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसने ऐसा बैंक से 35 लाख रुपये का लोन लेने के लिए। हालांकि, लवप्रीत कौर की बैंक को मनाने की कोशिशें बेकार गईं, लेकिन अब पुलिस उसके पीछे पड़ी है।
पुलिस ने कहा कि वे कौर को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार करने के लिए तलाश रहे हैं। मोगा जिले के एक गांव की रहने वाली कौर ने लंदन जाने का सपना देखा था और उसे पूरा करने के लिए उसने अपने पिता के नाम का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। Punjab News
Read Also: Madhya Pradesh: ‘प्रेमी’ के घर मिला लापता एमबीए छात्रा का निर्वस्त्र शव, युवती के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
बैंक ने कहा कि लोन नहीं दिया जा सकता, लेकिन कौर की मुश्किलें अभी शुरू हुई थीं। एक जान-पहचान वाले ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की मौत का नाटक किया है, जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस को पता चला कि कौर के पिता लखबीर सिंह जिंदा हैं। मोगा पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक जिंदा इंसान के नाम पर मृत्यु प्रमाणपत्र कैसे जारी हो गया। Punjab News
