Madhya Pradesh: ‘प्रेमी’ के घर मिला लापता एमबीए छात्रा का निर्वस्त्र शव, युवती के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: इंदौर में पिछले दो दिन से लापता एमबीए की 24 साल की छात्रा का शव शुक्रवार को उसके कथित प्रेमी के घर पर निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसकी बेटी से धन ऐंठने को कोशिश की और यातनाएं देकर उसे जान से मार दिया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि द्वारकापुरी में लोगों ने एक बंद घर से बदबू आने की सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को संदिग्ध हालात में 24 साल की युवती का निर्वस्त्र शव मिला। उन्होंने बताया कि युवती शहर के एक निजी महाविद्यालय में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई कर रही थी और उसका शव उसके सहपाठी व कथित प्रेमी के किराये के घर में मिला। Madhya Pradesh

Read Also: Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ने श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लालचंदानी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि युवती की मौत दो दिन पहले हो चुकी है और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। डीसीपी ने बताया कि युवती पिछले दो दिन से लापता थी और उसके परिजन ने पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Madhya Pradesh

लालचंदानी ने बताया कि युवती का कथित प्रेमी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया, ‘‘हमें संदेह है कि प्रेम संबंधों में किसी खटास के चलते युवती की हत्या की गई।’’ इस बीच, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी जन्मदिन समारोह में शामिल होने की बात कहकर 11 फरवरी को घर से रवाना हुई थी। Madhya Pradesh

Read Also: Delhi: संसद के बजट सत्र का पहला चरण आज हुआ संपन्न, 9 मार्च को शुरू होगा दूसरा चरण

उन्होंने कहा,‘‘मैंने बेटी के मोजों से उसके शव की पहचान की।” पिता ने आरोप लगाया कि मूल रूप से मंदसौर के रहने वाले सहपाठी युवक ने यातनाएं देकर उनकी बेटी की हत्या की। उन्होंने कहा कि युवक आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर उनकी बेटी को धमकाकर उससे धन ऐंठने की कोशिश कर रहा था और उसने ये तस्वीरें उसकी बेटी के महाविद्यालय के वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दी थीं। Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *