आलिया-रणबीर ने दिखाया राहा कपूर का चेहरा तो फैंस के बीच छिड़ी जंग, वीडियो देख बोले- Ditto दादा पर गई है

 Raha kapoor first video- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस को क्रिसमस का तोहफा दिया हैं वहीं सोशल मीडिया पर इस क्यूट फैमिली की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं इसी बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई हैं कि राहा कपूर आखिर किस पर गई हैं . किसी का कहना है कि राहा मम्मी आलिया पर गई हैं किसी का कहना हैं कि राहा पापा पर गई हैं । वहीं कुछ का कहना हैं कि राहा बिल्कुल दादा की कॉपी हैं. इस तरह सोशल मीडिया पर राहा का जिक्र लगातार देखने को मिल रहा है।

दरअसल, विरल भयानी पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिस पर रणबीर कपूर, बेटी राहा को गोद में लेते हुए पैपराजी को पोज देने आते हैं. वहीं आलिया भट्ट भी साथ में दिखती हैं. जबकि राहा पैपराजी को एक टक देखती ही रहती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ऋषि कपूर की आखें. दूसरे यूजर ने लिखा. उसकी आखें ओएजी. तीसरे यूजर ने लिखा, डिट्टो ऋषि कपूर साहब. चौथे यूजर ने लिखा, राज कपूर की तरह दिख रही हैं।

Read also – Christmas Party : बॉलीवुड में भी क्रिसमस पार्टी की धूम, महेश भट्ट के घर पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे

गौरतलब है कि कॉफी विद करण 8 में जब राहा कपूर के बारे में आलिया भट्ट बात कर रही थीं तो करीना कपूर खान ने कहा था, “वह काफी हद तक रणबीर जैसी दिखती है.” केजेओ ने कहा, “यह कपूर वाली बात है. वे चाहते हैं कि उनके सभी बच्चे कपूर वंश की तरह दिखें. इस पर आलिया कहती हैं, “वह हम दोनों का परफेक्ट बैलेंस हैं. वास्तव में, कभी-कभी वह रणबीर के पिता ऋषि कपूर की तरह दिखती हैं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *