कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी शादी के बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा – ‘बातचीत जारी है’

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी शादी के बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इस बारे में बातचीत जारी है।लोकसभा में विपक्ष के नेता ने ये बात आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की ओर से उन्हें पूर्व में दी गई विवाह की सलाह के संदर्भ में कही।गठबंधन सहयोगी और पारिवारिक मित्र लालू प्रसाद ने करीब दो साल पहले राहुल गांधी को विवाह करने की सलाह दी थी।

पचपन वर्षीय राहुल गांधी ने ये टिप्पणी बिहार के अररिया जिले में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान संवाददाता सम्मेलन में तब कही, जब लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शादी करने पर विचार करने की सलाह दी।Rahul Gandhi

Read also- CM नायब सैनी बोले- ‘कृष्ण कश्यप संगम समारोह’ में शामिल होना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय

इस पर गांधी ने कहा कि उन्हें भी दो साल पहले तेजस्वी के पिता से ऐसा ही सुझाव मिला था।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने तेजस्वी यादव से पासवान द्वारा राष्ट्रीय पार्टी को क्षेत्रीय पार्टी का ‘‘पिछलग्गू’’ बताकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच दरार डालने की कोशिशों के बारे में सवाल पूछा।इस पर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘मैं चिराग पासवान को उन्हीं की भाषा में जवाब दे सकता हूं, किसी पार्टी का नहीं, बल्कि एक व्यक्ति का हनुमान होने के उनके दावों का मजाक उड़ा सकता हूं।’’Rahul Gandhi

Read also- ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, मृतका की सास गिरफ्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निष्ठा की तुलना भगवान हनुमान की भगवान राम के प्रति भक्ति से करते रहे हैं।यादव ने कहा, ‘‘मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें सलाह जरूर दूंगा कि हमारे बड़े भाई हैं जल्द से जल्द शादी कर लें।’राहुल गांधी, जिन्हें तेजस्वी यात्रा के दौरान लगातार ‘बड़े भाई’ कहते रहे हैं, ने माइक लिया और कहा, ‘‘यह सलाह मुझ पर भी लागू होती है। उनके (तेजस्वी) पिता से बातचीत चल रही है।’Rahul Gandhi

लगभग दो साल पहले पटना में हुई एक प्रेसवार्ता के दौरान लालू प्रसाद ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था, ‘‘हम राहुल गांधी से आग्रह करेंगे कि वो शादी कर लें। ये उनकी मां (सोनिया गांधी) की भी हार्दिक इच्छा है। हम उन्हें दूल्हा के रूप में देखना चाहते हैं और बारात में शामिल होना चाहते हैं।’’Rahul Gandhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *