29 जून को मणिपुर जाएंगे Rahul Gandhi, हिंसा के बीच कांग्रेस नेता का बड़ा ऐलान

(अजय पाल) – कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने  जल्द ही मणिपुर का दौरा करेंगे। मणिपुर में बीते 50 से अधिक दिनों से जातीय संघर्ष चल रहा है । आरक्षण को लेकर मैतेई व कुकी समुदाय के बीच हिंसा हो रही है।राहुल गांधी 29 जून को मणिपुर का दौरा  करेंगे।वह दो दिनों तक मणिपुर में रहेंगे।  मणिपुर दौरे पर राहुल गांधी इम्फाल और चुराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे ।

केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया-  मणिपुर राज्य पिछले  दो महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है।काग्रेंस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया।राहुल गांधी  29 व 30 जून को मणिपुर दौरे पर रहेंगे।वह अपनी यात्रा के दौरान इंफाल व चुराचादपुर में राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात केगे ।

Read also- देश को आज एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली

अब तक 100  से  ज्यादा लोगों की मौत – मणिपुर में मेइती व कुकी समुदाय के बीच मई में शुरु हुई  भड़की जातीय हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्रियों के घर में आगजनी की घटना भी देखने को मिली। मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा मिलने पर कुकी व नागा समुदाय ने खासा विरोध किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *