संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

(प्रदीप कुमार): सूरत कोर्ट के फैसले के बाद संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराये गये राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कई बार बोला है कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है इसके हमें रोज रोज नए उदाहरण मिल रहे हैं मैंने संसद में सबूत दिए। अडानी और पीएम मोदी के रिश्ते बारे में बोला।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा,अडानी का मोदी से क्या रिश्ता है, अडानी की शैल कंपनी में 20000 करोड़ रुपए किसने लगाए यह सवाल पूछूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि कोई नहीं जानता कि वह पैसा किसका है ये अडानी जी का पैसा नहीं हो सकता यह पैसा कहां से आया इसका जवाब देश को मिलना चाहिए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी को नियमों में बदलाव करके एयरपोर्ट दिए गए। राहुल गांधी ने कहा कि उन पर संसद में आरोप लगाए गए। उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। राहुल गांधी ने दावा किया कि वह अपनी दूसरी स्पीच में अडानी पीएम रिश्ते की और पोल खोल देते इसी वजह से उनको मौका नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि यह ओबीसी मुद्दा, डिसक्वालीफिकेशन, एंटीनेशनल ये सब अडाणी-पीएम रिश्ते से ध्यान हटाने के लिए हैं हम मोदी जी के साथ अडानी जी के रिश्ते को एक्सपोज करके रहेंगे।

ऊपरी अदालत से स्टे मिलने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद में कोई इंटरेस्ट नहीं है, चाहे मुझे सदस्यता मिले या ना मिले मैं अपना काम करूंगा, अगर मुझे स्थाई रूप से डिसक्वालीफाई करना है तो भी मैं अपना काम करूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि चाहे ये मुझे बाहर कर दें तो भी मैं अपना काम करूंगा, मैं संसद के अंदर हूं या बाहर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे अपनी तपस्या करनी है वह मैं करके दिखाऊंगा।

सूरत कोर्ट से मिली सजा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मामला अदालत में है इस पर कुछ नहीं कहूंगा। राहुल गांधी से माफी को लेकर भी सवाल पूछा गया तो राहुल गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी सोचता हैं कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।

Read also: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

इस दौरान राहुल गांधी से एक मीडियाकर्मी ने सवाल पूछा कि बीजेपी कह रही है कि आपने ओबीसी का अपमान किया पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी कर रही है तो राहुल गांधी ने इससे बीजेपी का सवाल बता कर जवाब दिया। राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि आप बीजेपी के लिए क्यों काम कर रहे हो बाद में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हवा निकल गई है। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पलटवार किया।। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने ओबीसी अपमान पर दिए राहुल गांधी के जवाब को उनका अहंकार बता कर पलटवार किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर ओबीसी पिछड़ों का अपमान किया है और बीजेपी इस अपमान को लेकर देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *