Railway Projects: केंद्रीय कैबिनेट ने महत्त्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Railway Projects

Railway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं।केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे मॉडर्नाइजेशन को लेकर बड़े फैसले हुए है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की जानकारी दी है कि 7 हाई डेंसिटी कॉरिडोर्स की फोर-लाइनिंग और क्षमता विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई अहम और ऐतिहासिक फैसले लिए गए है। Railway Projects

कैबिनेट बैठक में लिए गए इन फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण और रेल9मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से जारी रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान को नई रफ्तार दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि ​देश में करीब 11,000 किलोमीटर लंबे 7 प्रमुख हाई डेंसिटी कॉरिडोर्स हैं, जहां से रेलवे का लगभग 40% ट्रैफिक गुजरता है।  Railway Projects

Read Also: Nepal China Trade: बाढ़ से नेपाल-चीन व्यापार मार्ग बाधित, त्योहारों से पहले सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ​पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ (Golden Quadrilateral) की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन कॉरिडोर्स की फोर-लाइनिंग (4-Laning) का काम तेजी से जारी है। ​इसमें से करीब 2,000 किमी का काम पूरा हो चुका है, 5,000 किमी पर काम प्रगति पर है और शेष 4,000 किमी के डीपीआर (DPR) तैयार किए जा रहे हैं।

​मुंबई-हावड़ा और छत्तीसगढ़ के रेल प्रोजेक्ट्स: ​मुंबई-कोलकाता रूट पर झारसुगुड़ा से खड़गपुर (367 किमी) के बीच चौथी लाइन बिछाने के बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है, जिसकी लागत 5,284 करोड़ रुपये है। ​छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बिलासपुर-कटनी रूट को पूरी तरह फोर-लाइन करने के प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है।

​दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी विस्तार : (मुंबई-चेन्नई और बेंगलुरु रीजन) प्रोजेक्टस की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ​मुंबई-चेन्नई कॉरिडोर में तिरुपति के पास रेणिगुंटा से अरक्कोणम (77 किमी) के बीच तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिसमें 1,936 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वही ​सिकंदराबाद से काजीपेट कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा ​बेंगलुरु से चेन्नई और बेंगलुरु से तमिलनाडु के मदुरै/कन्याकुमारी की ओर जाने वाले सिंगल लाइन ट्रैक्स को डबलिंग/फोर-लाइनिंग करने के प्रोजेक्ट्स पास किए गए हैं। Railway Projects

Read Also: CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, शोभिनव सत्‍या बोले- मंदिर में रहा, गांव वालों के साथ खाया खाना

पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को फायदा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि ​इन सभी रेलवे प्रोजेक्ट्स से देश की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट (माल ढुलाई लागत) में भारी गिरावट आएगी और उद्योगों को गति मिलेगी। ​रेलवे परिवहन रोड सेक्टर के मुकाबले काफी कम प्रदूषण फैलाता है, जिससे सालाना करोड़ों किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन (CO2) की बचत होगी।साथ ही निर्माण कार्यों के माध्यम से लाखों मानव दिवस (Human Days) का रोजगार पैदा होगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट: वही ​रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का उद्घाटन 2027 में प्रस्तावित है।इसका ​पहला चरण वापी से सूरत के बीच 100 किलोमीटर के सेक्शन में शुरू किया जाएगा। ट्रेन के पहले कोच का निर्माण पूरा हो चुका है और टेस्टिंग प्रक्रिया जारी है।

रेलमंत्री ने कहा है कि इन नए ट्रैक्स और नेटवर्क विस्तार से भविष्य में गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी, जिससे यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से बड़ी राहत मिलेगी।ज़ाहिर है केंद्रीय कैबिनेट के इन महत्त्वपूर्ण फैसलों  को देश के विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Railway Projects

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Bhadrapada Amavasya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *