Uttar Pradesh: फर्रुखाबाद में गहराया बाढ़ का संकट, गंगा खतरे के निशान के पार, 111 गांव प्रभावित

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गंगा का स्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ और मिट्टी के कटाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार, बुधवार को नदी का स्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर पर दर्ज किया गया। जिले के कुल 111 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बढ़ते जलस्तर के बीच, शमसाबाद ब्लॉक के समईचीपुर चितार गांव में कटाव के चलते कई घर और झोपड़ियां नदी में समां गईं। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाथर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गांव का दौरा किया। इससे पहले, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने नौ परिवारों के 32 लोगों को सुरक्षित निकालकर बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाया था। Uttar Pradesh

Read Also: Railway Projects: केंद्रीय कैबिनेट ने महत्त्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

गंगा के बढ़ते स्तर ने फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। जिले के 111 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। बढ़ते पानी के साथ-साथ नदी के किनारे वाले इलाकों में मिट्टी का कटाव भी तेज हो गया है।

शमसाबाद विकास खंड के समईचीपुर चितार गांव में स्थिति गंभीर हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाथर के निर्देश पर गांव में राहत और बचाव दल भेजा गया। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, कायमगंज के एसडीएम और सीओ, व सिंचाई विभाग के अधिकारी, एनडीआरएफ और बाढ़ पीएसी टीमों के साथ गांव पहुंचे। टीम ने मौके पर बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा लिया और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। Uttar Pradesh

Read Also: Nepal China Trade: बाढ़ से नेपाल-चीन व्यापार मार्ग बाधित, त्योहारों से पहले सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता

नौ परिवारों के कुल 32 लोगों को सुरक्षित बचाया गया और गांव से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों को उनके जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और शमसाबाद अनाज मंडी में बने बाढ़ राहत शिविर में ठहराया गया। Uttar Pradesh

इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित गांव से 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया। उन्हें ढाई-घाट पुल से एम्बुलेंस के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसी दौरान, प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *