Pakistan: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत, 169 घायल

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़ा के द्वार पर रोक लिया गया था, लेकिन उसने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। Pakistan

इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज मेमन ने बताया कि कई घायल गंभीर हालत में हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। शहर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और दर्जनों घायलों को पीआईएमएस और रावलपिंडी के बेनजीर भुट्टो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read Also: Rajasthan: बांसवाड़ा में सड़क हादसे में तीन की मौत, 25 से अधिक घायल

फिलहाल किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावर एक विदेशी नागरिक था और उसके संबंध ‘फितना अल ख्वाराजी’ से थे। यह शब्द तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस आरोप को संगठन ने खारिज करते हुए कहा कि वह नागरिकों या पूजा स्थलों को निशाना नहीं बनाता है। Pakistan

मृतकों में इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख का एक रिश्तेदार भी शामिल था।सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Read Also: HaryanaNews: गुरुग्राम में पांच सौ करोड़ की ठगी के आरोप में कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बिना कोई सबूत दिए आरोप लगाया कि इस हमले में भारत और अफगानिस्तान का हाथ था। जबकि अन्य मंत्रियों ने कहा कि फॉरेंसिक जांच जारी है। यह हमला उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान हुआ है। Pakistan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *