राजस्थान में 48 घंटे में हीटवेव से मिलेगी राहत, कल से 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update,Rajasthan Heat Wave,Rajasthan Rain Alert,Rajasthan Strom Alert,Rajasthan News,Rajasthan 1 May Rain,Rajasthan 1 to 7 May Rain Alert,Rajasthan Western Disturbance

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि फलौदी में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री, बाड़मेर में 45.7 डिग्री, बीकानेर-गंगानगर में 44.2 डिग्री, जोधपुर में 44 डिग्री, चूरू में 43.3 डिग्री, कोटा में 43.1 डिग्री, डबोक-भीलवाड़ा में 42.9 डिग्री, जालौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 37.1 से लेकर 41.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया..Rajasthan Weather Update

Read also-अक्षय तृतीया के मौके पर आज से खुल रहे हैं यमुनोत्री धाम के कपाट, एक दिन पहले ही पहुंच गए श्रद्धालु

विभाग ने बताया कि फलौदी में न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एक मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर,जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश,तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

Read also- अक्षय तृतीया के मौके पर आज से खुल रहे हैं यमुनोत्री धाम के कपाट, एक दिन पहले ही पहुंच गए श्रद्धालु

उन्होंने बताया कि दो मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं और बारिश होने की प्रबल संभावना है। प्रवक्ता ने बताया कि आंधी-बारिश की गतिविधियां चार से सात मई को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *