Ram Mandir: भूटान प्रधानमंत्री शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Ram Mandir: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अयोध्या आएंगे और राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जिला प्रशासन अतिथि का भव्य स्वागत करेगा। अयोध्या के एक होटल में उनके सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी इस स्वागत समारोह में शामिल होने की संभावना है।Ram Mandir

Read also- USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- व्लादिमीर पुतिन से जल्द करेगें वार्ता

फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को रामजन्मभूमि परिसर और अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।अधिकारियों ने कहा कि अतिथि की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।भूटान के प्रधानमंत्री अयोध्या में लगभग तीन घंटे बिताएंगे और फिर अयोध्या हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।Ram Mandir

Read also-पंजाब में बाढ़ से हजारों लोग बेघर, किसानों की लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *