Reel Making Accident India : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक रील फिल्माते समय नहर में फिसलने से 20 वर्षीय महिला और उसके दो रिश्तेदारों की डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच सालिबाड़ा गांव में घटी।चार महिलाएं जो सभी रिश्तेदार थीं, जिले के बरगी बांध की नहर के तेज बहते पानी में संतुलन खोकर गिर गईं।उनमें से एक तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही।स्थानीय गोताखोरों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद उनमें से दो, शीतल पटेल (20) और उसकी रिश्तेदार सानिया (8) के शव नहर से निकाले। Reel Making Accident India Reel Making Accident India
Read also- गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल अधिकारियों को मिले नकली दवाई मौनजारो के सुराग, पैकेजिंग के अलग-अलग रंग, छपाई में भी गलतियां
तनु पटेल (18) अभी भी लापता है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित महिलाएं एक शादी में शामिल होने के लिए गांव आई थीं।जब पानी में फंसी लड़कियों का हाल रील बना रही लड़की ने देखा, तो उसने बिना देर किए मोबाइल वहीं छोड़ दिया और नहर में कूद पड़ी. उसने पूरी हिम्मत दिखाते हुए एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी तीन गहरे पानी में बह गईं Reel Making Accident India
Read also- Tamil Nadu: तमिलनाडु में शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ, और भी बढ़ सकता है मतदान का…
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर जिले के ग्राम सालीवाड़ा (बरगी) में नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत की दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है और शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार चार‑चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं. Reel Making Accident India
