कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेगे बैठक

(अजय पाल) देश के कई राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे है। जिसको लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गयी है । देश में गुरुवार को पिछले 195 दिनो में सर्वाधिक कोरोने के केस सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 7 अप्रैल को करेंगे बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार 7 अप्रैल को सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मनसुख मांडविया इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। इस वर्चुअल बैठक में नीति आयोग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है

मनसुख मांडविया ने कोविड-19 के बढ़ते हुए केस पर कहा कि हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। व घबराने की जरूरत नहीं है।सरकार ने अस्पतालों को कोरोना से निपटने के दिशा निर्देश जारी किए।

Read also:- धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने अब तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कुछ कहा जिसकी हो रही तारीफ

देश में 24 घंटे में 5 हजार से जादा केस मिले

देश में बीते 24 घंटे में 5.335 नए कोरोना के केस सामने दर्ज किए। जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 20 प्रतिशत अधिक है । इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को 5.383 कोरोना के मामले सामने आए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *